उखड़े-उखड़े लौटे तेजप्रताप, उल्टे दागने लगे सवाल

पटना : दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर वापस लौटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव कुछ उखड़े-उखड़े नजर आए। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर तेज प्रताप यादव भड़क गए और उल्टे ही सवाल दागने लगे।

तेज प्रताप के सबसे करीबी रहे आकाश यादव अभी हाल ही में लोजपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में राजनीति गर्म हो गई। जब पत्रकारों ने इस मामले पर तेजप्रताप से सवाल पूछा तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सब स्वतंत्र है। कोई भी कहीं भी जा सकता है।

जब इनसे ये पूछा गया कि आकाश यादव के जाने से राजद को नुकसान हो सकता है तो गुस्से में लाल तेज प्रताप ने कहा कि क्या पत्रकार को नुकसान हो सकता है।

बता दें तेज प्रताप यादव हमेशा विवादित बयान देकर मीडिया में छाये रहते हैं। उनकी बयान से राजद के सामने भी धर्म सकंट उत्पन्न हो जाता है।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...