Advertisment

बिहार राज्य दफादार चौकीदार संघ ने दिया एकदिवसीय धरना

नवादा : नवादा अपनी मुख्य मांगों के समर्थन में बिहार राज दफादार चौकी पंचायत जिला इकाई नवादा के द्वारा समाहरणालय के निकट रैन बसेरा में एकदिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व राज्य सचिव डॉक्टर संत सिंह राज्य कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह जिला अध्यक्ष शहनाज खान जिला सचिव विनोद कुमार के संयुक्त रूप में किया गया। धरना को संबोधित करते हुए राज्य सचिव संत सिंह शैक्षिक सेवा निर्मित के शेष बचे आश्रितों को बहाल करने की मांग किया गया।

डॉक्टर सिंह ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार आवेदन करने के दो माह के अंदर नियुक्ति पत्र निर्गत करने का प्रावधान है। पूर्व के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने ऐसा किया था और उनके जाने के बाद वर्ष 2020 से 25,02,2023 से पूर्व 36 मामले निलंबित है। जिलाधिकारी नवादा पूर्ण विचार कर बहाली करें अपने संबोधन में धर्मेंद्र कुमार ने चौकीदारों एवं दफादारों को प्रमोशन देने की मांग किया।

पुलिस थाना धरना में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 16 जनवरी 24 को पटना में धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कुमार ने कहा कि सेवा निर्मित होने के बाद सेवा बंद लाभ पेंशन राशि एवं उपार्जित अवकाश की भुगतान करने की मांग किया। इस मौके पर विष्णु देव पासवान, रितेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, कमल रजक, मिंटू कुमार और अनिल पासवान सहित दर्जनों चौकीदार वफादार इस धरना में मौजूद थे।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...