Advertisement
Advertisement

10 सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार का धरना-प्रदर्शन

बोकारोः झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा बोकारो इकाई द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना प्रदर्शन 10 सूत्री मांगों को लेकर बोकारो के समाहरणालय के सामने किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र कुमार पासवान ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन फिलहाल चौकीदार दफादार के समस्याओं से अनजान बन रहे हैं। जबकि कई बार हम लोगों ने इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा।

ये भी पढ़ें- Breaking : ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

सरकार समस्याओं से पल्ला झाड़ रहा है

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि आज दफादार चौकीदार ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं लेकिन इन्हें समय से वेतन नहीं मिलता है। यह सरकार इन समस्याओं से अपना पल्ला पीछे झाड़ रही है। उन्होंने कहा सेवानिवृत्त चौकीदार दफादारो और सेवा विमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाले गए विज्ञापन को तत्काल रद्द किया जाए, नहीं तो हम लोग आंदोलन करेंगे।

दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदार बहाल नहीं हो पाएंगे तो इसका सीधा असर राज्यहित पर पड़ेगा, क्योंकि एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित व राज्यहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पेटरवार अंचल के चौकीदारों को 4 माह से वेतन का भुगतान तक नहीं किया गया है।

सीओ तथा उसके नाजीर के द्वारा वेतन रोक दिया गया है। इसलिए दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाना चाहिए। अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना व चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...