बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र के जेठुली से 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ब्रेजा और और फॉर्च्यूनर के अलावा सात रायफल, पिस्टल, 181 कारतूस और 15 मोबाइल जब्त किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पटना के ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पिछले साल इस इलाके में चार लोगों की हुई हत्या के नामजद आरोपी बच्चा राय और उमेश राय जमानत पर बाहर निकले है। इनके समर्थन में करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस थे। दूसरी ओर पीड़ित पक्ष गौरव कुमार और ललन राय के समर्थन में भी करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस थे और भिड़ने वाले थे। पुलिस और एसटीएफ दोनों एजेंसियों ने तत्काल सूचना परकरवाई करते हुए 10 लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी वारदात को टाल दिया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

बरामदगी

1. 13 मोबाइल

2. मारूति कम्पनी का ब्रेजा गाड़ी जिसका रजि० नंबर-BR-01FU-8055

3. फॉरचूनर गाड़ी

4. 0.315 बोर का 06 लाईसेंसी रायफल (लाइसेंस सहित)

5. गोली-161

6. पीस खोखा-9

7. स्पोटिंग रायफल-1

8. 29 स्पोटिंग रायफल का गोली

9. दो नाली बंदूक-1

10. रिपीटर रायफल-1

11. पिस्टल-1

यह भी पढ़े : बिहार STF ने 2 कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...