बिहार STF का ताबड़तोड़ ऑपरेशन : कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से लेकर करोड़ों की तस्करी का भंडाफोड़

पटना : बिहार पुलिस आगामी चुनाव को लेकर गंभीर है। जिसका अंदाजा पुलिस के ऑपरेशन से लगाया जा सकता है। अपराध और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते तीन दिनों में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पुलिस के हत्‍थे चढ़ा गिरोह नेपाल से बिहार के रास्ते गांजा और चरस मंगवाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तक सप्लाई करता था।

Goal 7 22Scope News

गोपालगंज से कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी

29 अगस्त को एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विशाल कुमार यादव को दबोच लिया। यादव ने इसी महीने मांझागढ़ में अपने साथियों के साथ ज्वेलरी शॉप से करीब चार लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने लूटे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 14.88 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। इस अपराधी पर पहले से ही लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

नेपाल कनेक्शन का खुलासा

30 अगस्त को एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त अभियान में नेपाल से जुड़े अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन तस्करो, नेपाल के वीरे बहादुर महतो, जीरजोधन प्रसाद चौरसिया और रामजी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 18.5 किलो गांजा (कीमत लगभग 75 लाख रुपए), 3.5 किलो चरस, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और नेपाली मुद्रा बरामद की गई।

यह भी देखें :

अंतर्राज्‍यीय नेटवर्क पर प्रहार

एसटीफ के ऑपरेशन के दौरान हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह नेपाल से बिहार के रास्ते गांजा और चरस मंगवाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तक सप्लाई करता था। एसटीएफ की यह कार्रवाई साबित करती है कि बिहार पुलिस सिर्फ स्थानीय अपराधियों तक सीमित नहीं, बल्कि अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर भी करारा प्रहार कर रही है।

यह भी पढ़े : अपराधियों के लिए काल है बिहार STF, अब देश के किसी कोने में भाग कर नहीं बच पाएंगे…

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...