Advertisment

Patna: भूकंप के झटके से कांपा बिहार, कई जिलों में दिखा असर

नेपाल के काठमांडू में था भूकंप का केंद्र

पटना : बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसका कई जिलों में असर दिखा.

सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज और

मोतिहारी में हल्के झटके महसूस किये गए. भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू में रहा है.

नुकसान की कोई खबर नहीं

नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह भूकंप के झटके लगे.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई.

भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक भूकंप का असर बिहार के भी कई जिलों में देखने को मिला है.

भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए हैं.

धरती हिलने से मचा हड़कंप

नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह सब कुछ सामान्य था. छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग अपने घरों में थे. लेकिन धरती हिलने से हड़कंप मच गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. दरअसल भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी.

सुबह 7.58 बजे हिली धरती

उत्तर बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में सुबह 7.58 बजे धरती हिली.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक राजधानी से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

इससे पहले पिछले महीने ही नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र काठमांडू से 161 किमी दूर था.

भारत, चीन और नेपाल के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि रविवार की सुबह 7.58 बजे भूकम्प आया. बिहार के कई शहरों में इसे लोगों ने महसूस किया है. नेपाल से तीन किमी दूर दिक्तेल में इसका केंद्र रहा है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है. भूकम्प के ये झटके भारत, चीन और नेपाल के कई शहरों में महसूस किए गए हैं.

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...