Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।...

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

Munger में बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव, जलाए जाएंगे इतने लाख दीये

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

मुंगेर: Munger को बिहार की योगनगरी के रूप में जाना जाता है साथ ही मुंगेर का इतिहास पौराणिक रहा है। दिवाली पर्व की पूरे देश में धूम मची है तो ऐसे में पौराणिक मान्यताओं के साथ योगनगरी कहे जाने वाला मुंगेर भला कैसे पीछे रहे। दिवाली के अवसर पर मुंगेर में बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया जायेगा। सबसे बड़े दीपोत्सव की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दीपोत्सव मुंगेर के यूथ क्लब कल्याणपुर के द्वारा आयोजित की जा रही है।

8 लाख दिया, 200 किलो घी और…

बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव की तैयारी में जुटे युथ क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मुंगेर में 8 लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा। दीप प्रज्ज्वलन में करीब दो सौ किलो शुद्ध घी के साथ आठ हजार लीटर सरसों और तिल का तेल उपयोग किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन एनएच 80 से मंदिर तक आने वाली गली में दीये जलाये जायेंगे। दीपोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा जिसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

स्थानीय कुम्हार के बने दीप का होगा उपयोग

दीपोत्सव आयोजन समिति के सदस्य प्रशांत दुबे उर्फ़ अंशु दुबे और डॉ मनीष चंद्र दुबे ने बताया कि दीपोत्सव के लिए दीये मुंगेर सहित आसपास के क्षेत्र के कुम्हार के द्वारा ही बनाया गया है। मिट्टी के दीये के साथ ही मेटल का चार मंजिला दीये का भी उपयोग किया जायेगा। कुछ जगहों पर बीच बीच में मोमबत्ती का भी उपयोग किया जा सकता है। दीपोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा।

गंगा में जलाया जायेगा दीप

दीपोत्सव समिति के सदस्य प्रशांत दुबे एवं डॉ मनीष चंद्र दुबे ने बताया कि सभी दीप मंदिर प्रांगण के 75 स्क्वायर फ़ीट के अलावा गलियों में लगा दिया गया है। मंदिर प्रांगण के जगह को गंगाजल और गोबर से शुद्ध किया गया है और सभी दीये को ग्रामीणों और अन्य सहयोगियों के सहयोग से जलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में गंगा के लहरों पर फाइबर से बने छोटे छोटे नाव पर भी दीप जलाये जायेंगे। वहीं बुर्ज खलीफा स्वरूप के बने भव्य पंडाल में लाइटिंग देखने को भी मिलेगी।

जानकारी देते हुए डॉ नीतिश चंद्र दुबे ने बताया कि यहां राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव पिछले कई वर्षों से आयोजित जा रही है। दीपोत्सव की सफलता के लिए लोग मां की श्रद्धा से दीप जलाना चाहे तो ऐसे श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं। दीपोत्सव के बाद भव्य तरीके से वाराणसी के तर्ज पर गंगा महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव एवं गंगा महाआरती की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पशुपति पारस को High Court से मिली बड़ी राहत, कार्यालय खाली करने के मामले में…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger Munger Munger

Munger

Related Posts

शाह का मुंगेर में लालू यादव पर हमला, कहा- उनके समय...

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे हैं और वह नौवागढ़ी उच्च विद्यालय...

VIP पार्टी के सकलदेव बिंद को सम्राट चौधरी ने भाजपा की...

मुंगेर : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को आज बड़ा झटका लगा है। तारापुर विधानसभा से सकलदेव बिंद ने आज भारतीय...

तारापुर विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी अरुण साव ने भरा पर्चा, बोले-...

तारापुर विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी अरुण साव ने भरा पर्चा, बोले- इस बार INDIA की बनेगी सरकार मुंगेर : तारापुर विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी अरुण...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel