Bihar की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम

पटना: सपने देखने वाली बेटियों को अगर उचित मौका दिया जाए तो ऊंची उड़ान भी भर सकती हैं। इसमें Bihar की कई खिलाड़ी बेटियों ने परचम लहराया है। राज्य सरकार के प्रयासों से महिला खिलाड़ियों को कई स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं। इसकी बदौलत महिला खिलाड़ी अपने जज़्बे, मेहनत और प्रतिभा से नए आयाम गढ़ रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी बेटियों की धाक जम रही हैं। ये साबित कर रही हैं कि सफलता सिर्फ संकल्प और समर्पण की मोहताज होती है।

Bihar की महिला खिलाड़ी लॉन बॉल्स, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, साइकिलिंग, हॉकी, ताइक्वांडो या हर खेल में चमक बिखेर रही हैं। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ राज्यवासियों को गौरवान्वित कर रहा है, बल्कि अगली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर भी साबित हो रहा है।

38वें राष्ट्रीय खेलों में Bihar की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

हाल में उत्तराखंड में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में Bihar ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। यहां बिहार ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 पदक, जिसमें 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं। इसमें लॉन बॉल्स में महिला टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

2 7 22Scope News

विश्वकप में निशाना लगाएगी अंशिका

वहीं, तीरंदाजी (Archery) में बिहार की अंशिका कुमारी ने रजत पदक जीता है। अंशिका का ये पदक इसलिए भी खास है, क्योंकि उसने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भारतीय तीरंदाजी की दिग्गज दीपिका कुमारी के साथ कड़े मुकाबले में जीता है। बिहार की अंशिका कुमारी को आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में शामिल किया गया है।

महिला रग्बी टीम को रजत

महिला रग्बी टीम ने ओडिशा के खिलाफ कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता। तो वहीं योगासन में भी Bihar ने रजत पदक पर कब्जा किया। Bihar की बेटियों की जीत का यह शानदार सफर नेशनल गेम तक ही सीमित नहीं है।

महिला दिवस के अवसर पर मैं अपने महिला खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को सलाम करता हूं। वो हर बाधोंओं को तोड़कर खेल की दुनिया में सफलता हासिल कर रही हैं। हम ‘सिंपली पीरियड्स’ जैसे मददगार पहल के द्वारा एक अनुकुल वातावरण बना रहे हैं, ताकि ‘मासिक धर्म’ जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें एक सामाजिक बाधा ना बने। हमारी प्रतिबद्धता खेल के मैदान और खेल के बाहर भी नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी आपके शानदार सफर में आपके साथ है। आप इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें, आगे बढ़ते रहें। महिला दिवस की शुभकामनाएं! – रवींद्रन शंकरन, महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, BSSA, खेल विभाग

भार उठाने में भी माहिर बिहार की बेटियां

ब्रह्मपुर, ओडिशा में आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बिहार की खुशबू कुमारी ने अद्भुत प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में स्नैच 75 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शालिनी ने भी अश्मिता खेलो इंडिया चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जूनियर वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग में दमदार प्रदर्शन

68वीं नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग (रोड) चैम्पियनशिप में बिहार की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। यहां सुहानी ने रजत पदक, जबकि अमृता, शालिनी और सुप्रिया ने कांस्य पदक जीते हैं।

3 1 scaled 22Scope News

पीटी उषा ने कहा- ‘शानदार बिहार’

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा ने Bihar की महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा-‘बिहार की महिला खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं”।

सीएम नीतीश का विजन और खेल विभाग का शानदार प्रयास

Bihar के महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को जाता है। सरकार की नीतियों का नतीजा है कि खेल विभाग खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर गंभीर है। विभाग विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अवसर व्यवस्था कर रहा है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर समाने आ रही है। Bihar की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फलक पर परचम लहरा रही हैं। तभी तो हमारी बेटियां कह रही हैं- “उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है’।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Muzaffarpur – एक दिवसीय प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम पर वर्कशॉप

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...