सड़क हादसे में बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत

335
Advertisment

Patna– राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना इलाक़े में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी का जख्मी रहने की खबर है.

Advertisment

मृतक जवान की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के तारेगना गांव निवासी शिवपूजन यादव का 33 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है,

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

सीआरपीएफ जवान शिवकुमार छुट्टी लेकर अपने घर आया था

और 29 अगस्त को छुट्टी खत्म होने को था.

छत्तीसगढ़ में तैनात था सीआरपीएफ जवान

बतलाया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ राज्य में तैनात था.

बिहटा के चीनी मिल रोड में एक किराए के घर में अपने परिवार के साथ रहता था.

मृतक जवान को दो बच्ची और एक बच्चा है.

परिजनों ने बताया कि वह अपने बाइक से घर जा रहा था,

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है.

बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि

बीते देर रात्रि थानाक्षेत्र के चीनी मिल रोड में सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई ,

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

जहां एक सीआरपीएफ जवान शिवकुमार की मौत हो गई.

मौत की सूचना प्राप्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु दानापुर भेजा गया.

शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है,

हालांकि परिजनों के तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया

जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

साथ ही उन्होंने ने बताया कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बारे में घायल व्यक्ति से फर्द बयान लिया जाएगा

रिपोर्ट- गौरव कुमार

Advertisement