Advertisment

चैनपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चैनपुर. थाना क्षेत्र के बेंदोरा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेंदोरा लकड़ा टोली निवासी उमेश तिर्की के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

जानकारी के अनुसार, उमेश तिर्की बेंदोरा में अपने बड़े भाई के घर से लकड़ा टोली अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बेंदोरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर वह गिर गया। इसके बाद उसे ग्रमीण तथा 108 के माध्यम से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आस पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी चैनपुर अस्पताल पहुंचे।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Jharkhand Digital Health Mission: अब अस्पताल की रिपोर्ट के लिए नहीं...

Jharkhand Digital Health Mission: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन और आर्टिफिशियल...

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...