NH-57 पर बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 2 की मौत, सड़क जाम

सुपौल : सुपौल जिलास्थित एनएच-57 पर भपटियाही थाना क्षेत्र के भपटीयाही बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमें बाइक पर सवार दो की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है।

बताया जा रहा है कि शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड-2 निवासी मो. नौशाद अपनी पत्नी जुबेदा खातून, पुत्र मो. अब्दुल, पुत्री मुस्कान और सबसे छोटा पुत्र आवेश एक ही बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल नेपाल जा रहा था। इसी दौरान भपटियाही बाजार के विश्वकर्मा चौक के पास सिमराही से निर्मली की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार मो. नौशाद की पत्नी जुबेदा खातून और उसका पांच माह का पुत्र आवेश को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं इस घटना में घायल मो नौशाद उसका पुत्र मो. अब्दुल और पुत्री मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। सूचना पर भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जिसके चलते कुछ देर के लिए एनएच-57 पर आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस प्रशासन के समुचित आश्वासन के बाद जाम को हटाया दिया गया है।

यह भी पढ़े : उफनाई नेपाल की पहाड़ी नदी ने भारतीय प्रभाग के कुनौली में मचायी तबाही

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...