Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bike सवार की लापरवाही हो सकती थी बड़ी रेल दुर्घटना, ड्राईवर ने…

Bike सवार की लापरवाही हो सकती थी बड़ी रेल दुर्घटना, ड्राईवर ने...

Google पर 22Scope चुनें

पूर्वी चंपारण: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से है जहां एक व्यक्ति की लापरवाही की वजह से एक बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था लेकिन ट्रेन ड्राईवर की सुझबुझ से घटना टल गई। मामला पूर्वी चंपारण के रक्सौल नहर पर रेलवे गुमटी का है जहां एक बाइक सवार की वजह से मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल से हावड़ा जा रही मिथिला एक्सप्रेस के आने की सूचना पर रेलवे गुमटी को बंद कर दिया गया था। इस दौरान एक Bike सवार बगल से निकलने की कोशिश करने लगा और उसकी बाइक रेल पटरी पर अटक गई।

यह भी पढ़ें – Bihar Budget: साबित होगा मील का पत्थर या फिर साबित होगा झूठा? पढ़ें…

इसी दौरान ट्रेन पहुंच गई लेकिन बाइक सवार अपनी Bike रेलवे पटरी से नहीं हटा सका। ट्रेन जब काफी नजदीक आ गई तो युवक बाइक छोड़ कर भाग गया लेकिन इस बीच ट्रेन के ड्राईवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोकी। ट्रेन जब तक रुकी तब तक ट्रेन बाइक को ठोकर मार चुकी थी और बाइक कुछ कदम तक घिसट भी गई। ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन के ड्राईवर ने उतर कर Bike को पटरी से हटाया और रेलवे स्टेशन पर सूचना दे कर मामले की जानकारी दी। बाइक रेलवे पटरी से हटाने के बाद फिर ट्रेन आगे जाने के लिए रवाना हो सकी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    चुनौतियों को अवसर में बदलने का Budget, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...