जमशेदपुरः विश्व हिंदू परिषद, कार्यकर्ता बबलू सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बबलू सिंह को टीएमएच, अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और थाना प्रभारी ने घटनास्थल से चार खोका और एक बाइक बरामद किया है। मामले की जांच खुद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट कर रहे है।
अवैध शराब कारोबारियों पर शक की सुई
घायल बबलू सिंह की पत्नी ने बताया कि शराब माफियाओं द्वारा क्षेत्र में अवैध कारोबार किया जा रहा था जिसका बबलू सिंह विरोध करते रहते थे।
रिपोर्टः जुबीन
Highlights


















