पटना: लोकसभा चुनाव में बिहार की सबसे हॉट सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा को चुनाव आयोग ने स्वीकार भी कर लिया है। बीमा भारती अभी हाल ही जदयू से इस्तीफा देकर राजद में गई थी जिसके बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट दिया।
यह भी पढ़ें- लोकसभा के महासमर में बिहार में BJP ने झोंकी ताकत, मोदी, शाह के बाद योगी राजनाथ भी आएंगे बिहार
बता दें कि बीमा भारती नीतीश कैबिनेट में जदयू कोटे से मंत्री भी रह चुकी हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार भंग कर जब नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे थे तो उस वक्त बीमा भारती पर जदयू नेताओं को तोड़ने का भी आरोप लगा था।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos



















