लोकसभा के महासमर में बिहार में BJP ने झोंकी ताकत, मोदी, शाह के बाद योगी राजनाथ भी आएंगे बिहार

पटना: लोकसभा चुनाव का महायुद्ध शुरू हो चुका है और बिहार की सभी सीटों पर मानो घमासान मची है तभी तो भाजपा बिहार में चुनाव प्रचार के लिए अपना पूरा ताकत झोंकते हुए नजर आ रही है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के बड़े चेहरे लगातार बिहार में दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार बिहार आ चुके हैं और अब तीसरी बार 16 अप्रैल को बिहार दौरे पर आएंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार के हॉट सीट पूर्णिया में जुबानी जंग शुरू, बीमा भारती ने कहा ‘पप्पू यादव BJP के…’

अमित शाह बुधवार को बिहार में एक चुनावी सभा में भाग ले भी चुके हैं तो आगे भी उनके आने का प्लान है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को नवादा में विवेक ठाकुर के समर्थन में जनसभा करेंगे तो उससे एक दिन पहले 14 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमुई में लोजपा कैंडिडेट अरुण भारती के समर्थन में। 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया में जीतनराम मांझी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- AURANGABAD में तेजस्वी ने कहा ‘लालू जी ने रोका था आडवाणी का रथ, हम रोकेंगे भाजपा का’

बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार लोकसभा सीट पर मतदान होना है जिसमें जमुई, औरंगाबाद, गया और नवादा है। पहले चरण के मतदान से पहले 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री तीसरी बार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...