बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप

पूर्णिया : पूर्णिया के रुपौली विधानसभा के पूर्व विधायक व राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पति पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। भवानीपुर थाना के कुशहा निवासी बल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल ने अवधेश मंडल पर आरोप लगाया है। भोला मंडल ने कहा कि अवधेश मंडल ने अपने आदमियों से पहले उसका अपहरण करवाया। फिर अपने घर पर ले जाकर दबिया से उसके सिर पर वार किया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अवधेश मंडल उसकी हत्या करना चाह रहा था। इस बाबत भोला मंडल ने अवधेश मंडल के खिलाफ भवानीपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Goal 7 22Scope News

भवानीपुर बाजार जा रहा था, तभी एक्सयूवी गाड़ी से कुछ हथियार बंद अपराधियों ने कर लिया अपहरण – भोला मंडल

भोला मंडल ने कहा कि वह भवानीपुर बाजार जा रहा था। तभी एक एक्सयूवी गाड़ी से कुछ हथियार बंद अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया और अवधेश मंडल के घर पर ले गया। जहां अवधेश मंडल ने उसके साथ गाली-गलौज किया और दबिया से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भी अवधेश मंडल ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया था। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर अवधेश मंडल ने बताया कि उनके ऊपर यह मनगढ़ंत आरोप लग रहा है। राजनीति के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

अवधेश मंडल पिछले माह ही जेल से निकला है – जिला परिषद सदस्य सुनीता सिंह

वहीं घटना के बाबत रुपौली विधायक शंकर सिंह की पत्नी जिला परिषद सदस्य सुनीता सिंह ने कहा कि अवधेश मंडल पिछले माह ही जेल से निकला है। वह फिर से इलाके में अपना दहशत पैदा करना चाहता है। लेकिन शंकर सिंह के रहते उस क्षेत्र में उनकी दबंगई चलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन से इस पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोकतंत्र में जनता भगवान होता है – रुपौली विधायक शंकर सिंह

वहीं समूचे मामले को लेकर रुपौली विधायक शंकर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता भगवान होता है। हमें जनता ने अपना विश्वास देकर जिताया है। हम हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके विश्वास पर खड़ा उतर सके। आगे शंकर सिंह ने कहा कि अवधेश मंडल का चरित्र शुरुआत से ही ऐसा रहा है। मेरे रहते कभी भी किसी जनता भगवान पर अत्याचार नहीं होगा।

यह भी पढ़े : राजद नेत्री बीमा भारती के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती, बेटा अब भी है फरार

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img