बायोफ्यूल्स आज के समय की आवश्यकता है- प्रो. एमके झा

बायोफ्यूल्स

रांची. ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में बायोफ्यूल्स की आज के संदर्भ में उपयोगिता पर महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य प्रो. एमके झा मुख्य वक्ता थे। सेमिनार की शुरुआत प्रो. एमके झा, प्रो. समदर्शी, प्रो. लाटा और डॉ. सचिन कुमार ने द्वीप-प्रज्वलन से की।

प्रो. समदर्शी ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी और भविष्य में बायोफ्यूल्स की महत्ता को बताया। प्रो. एमके झा ने अपने भाषण में बायोफ्यूल्स से संबंधित अनेक जानकारियां दीं। जैसे कि वैज्ञानिक खोज, इसके उपयोग, उच्च शिक्षा और विकास पर इसका प्रभाव। उन्होंने आम जीवन में ऊर्जा-श्रोत के रूप में इसके अनुप्रयोग और सरकार द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों पर भी चर्चा की।

मंच संचालन मिस्टर हमरिश ने किया और कार्यक्रम का समापन डॉ. सचिन कुमार (कार्यक्रम समन्वयक) के वोट ऑफ थैंक्स के द्वारा किया गया। इस सेमिनार में विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक और विद्यार्थी भी शामिल हुए।

Share with family and friends: