Bishunpur: धरधरी जलप्रपात में मिला युवक का शव

Bishunpur: थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मंगलवार देर शाम 23 वर्षीय युवक बबलू खेरवार का शव धरधरी जलप्रपात से बरामद किया गया। मृतक की नानी अजलइत देवी ने बताया कि बबलू नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और घर नहीं लौटा।

Bishunpur: रधरी जलप्रपात में मिला शव

इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अचानक गांव के चरवाहों ने सूचना दी कि धरधरी जलप्रपात में एक शव है। इस पर बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

Bishunpur: नहाने के दौरान गिरने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि बबलू नहाने के इरादे से झरने के निकट गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...