Hazaribagh: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद मनीष जायसवाल भी हुए शामिल

Hazaribagh: ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई के समर्थन में हजारीबाग में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा का आयोजन भाजपा ने किया, लेकिन यात्रा में भारी संख्या में आम जनता भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय रांची से हजारीबाग तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरकट्ठा विधायक अमित यादव हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर निकले।

Hazaribagh: बीजेपी की तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय के साथ पूरा शहर इस दौरान गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा और सेना के अदम्य साहस के लिए नारे लगा रहे थे। रविंद्र राय ने कहा कि सेना के वीर जवानों के जयकारों के साथ देश की एकता और एकजुटता को लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह शौर्य प्राप्त किया है। देश को अपनी सेना पर गर्व है।

Hazaribagh: शहर के लिए जश्न से कम नहीं

गुरुवार का दिन हजारीबाग शहर के लिए किसी जश्न से कम नहीं था। हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत मां के प्रति प्रेम, और हर गली देशभक्ति के नारों से गूंजती रही। मौका था एक भव्य तिरंगा यात्रा का, जो भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित थी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...