BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की दिलायी याद

बेतिया/मोतिहारी/अररिया : भारत भारतीयों का है। 2043 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र निर्माण का शपथ लेते हुए बिहार के बेतिया, मोतिहारी और अररिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बेतिया से बीजेपी के सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जयसवाल ने आज सुबह बेतिया स्थित नजर बाग से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें बेतिया सहित आसपास से सैकड़ों की संख्या में नौजवान व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा पूरे बेतिया नगर क्षेत्र भ्रमण करते हुए बेतिया शहीद पार्क पर पहुंच समाप्त हुआ। इस यात्रा में शामिल संजय जायसवाल ने कहा कि यह भारत हम भारतीयों का है। हमारे भारत पर किसी ने भी कुदृष्टि डाली तो हम उस पर करारा वार करेंगे। 2043 तक हम सब मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

Goal 7 22Scope News

मोतिहारी में बीजेपी के विधायक सुनील मणि तिवारी ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीजेपी के विधायक सुनील मणि तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। विधायक सुनील माणि तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर का याद दिलाते हुए कहा कि जो हमारे देश पर नजर दिखाएगा हम उसका आंख निकाल लेंगे और जो ऊंगली दिखाएगा उनका हाथ काट लेंगे। बता दें कि सुनील मणि तिवारी मोतिहारी के गोविंदगंज विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अरेराज मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में शामिल होकर खुद बाइक चलाकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Sunil Mani Tiwari 22Scope News
मोतिहारी में बीजेपी के विधायक सुनील मणि तिवारी ने निकाली तिरंगा यात्रा

यह भी देखें :

अररिया में सैनिकों के सम्मान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अररिया में बीजेपी नेताओं ने हर घर तिरंगा यात्रा की कड़ी में शहर में सैकड़ों तिरंगा झंडा लेकर यात्रा की। इस दौरान शहर में बाइक जुलुस का भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह कर रहे थे। सांसद ने कहा कि सैनिकों के पराक्रम के सम्मान में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शहर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गआ जिससे लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया गया।

Araria Tiranga 22Scope News
अररिया में सैनिकों के सम्मान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यह भी पढ़े : बिहार में कई जगहों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही….

दीपक कुमार, सोहराब आलम और मंटू भगत की रिपोर्ट

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...