स्लीपर सेल के सवाल पर भिड़ीं भाजपा और कांग्रेस, जुबानी जंग तेज

Bokaro: झारखंड में स्लीपर सेल को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में राज्य के सभी 24 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में नए जिला अध्यक्ष जवाहर महथा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सेक्टर-5 स्थित समागम हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।

भीतरघात करनेवालों पर कार्रवाई की चेतावनी :

सम्मेलन के दौरान जवाहर महथा ने पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोग मौजूद हैं जो भाजपा के स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के लिए भीतरघात करता पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह कार्रवाई रांची या दिल्ली से नहीं, बल्कि बोकारो से ही शुरू होगी।

बयान पर भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया :

कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, उसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है, और न ही किसी “स्लीपर सेल” की। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष से यह भी कहा कि वे सार्वजनिक रूप से उन कार्यकर्ताओं के नाम बताएं जो कथित रूप से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...