Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और सूची जारी, धनबाद और बोकारो से इन्हें दिया टिकट

रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने धनबाद विधानसभा सीट से अजय दुबे को टिकट दिया है, जबकि बोकारो से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, अजय दुबे इससे पहले 2014 में लोकसभा चुनाव धनबाद सीट से लड़ चुके हैं। उन्हें पशुपतिनाथ सिंह हराया था। वे दिल्ली में रहते हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक तीन सूची जारी की है। पहली सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आज तीसरी सूची में पार्टी ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अब कुल मिलाकर कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पहले ही कहा था कि कांग्रेस 30 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...