भाजपा ने चुनाव आयोग से की बोकारो एसपी को हटाने की मांग

रांची. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचकर बोकारो एसपी को चुनाव कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा, प्रदेश कार्यसमिति डॉ. राजश्री जयंती शामिल शामिल रहे।

भाजपा की चुनाव आयोग से मांग

बीजेपी के नेता ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक का घर धनबाद में ही है और बोकारो भी धनबाद लोक सभा में पड़ता है। चुनाव आयोग के गाइड लाइन के अनुसार कोई पदाधिकारी का तबादला उसके गृह जिला से उसी लोक सभा क्षेत्र नहीं होना चाहिए। यानी धनबाद का रहने वाला पदाधिकारी का तबादला धनबाद लोकसभा क्षेत्र में नहीं होगा। साथ ही उनका तबादला गृह जिला में नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बोकारो एसपी की पोस्टिंग गृह जिला (धनबाद) में नहीं किया, लेकिन धनबाद के बगल जिला बोकारो (धनबाद लोकसभा क्षेत्र) में कर दिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img