जेपीएससी के नाम पर BJP कर रही राजनीति: बंधु तिर्की

रांची: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बाद सत्र स्थगित कर दिया गया. सदन कक्ष से बाहर आने के बाद कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि जेपीएससी के मुद्दे को लेकर सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी. जो कि निंदनीय है. सदन की कार्रवाई चलेगी तभी तो जनमुद्दे सामने आएंगे. विपक्ष नहीं चाहती कि सदन की कार्रवाई चले, जनता से जुड़े मामलों पर सुनवाई हो. इसलिए वे निरंतर विरोध करते हैं और सदन की कार्रवाई नहीं हो पाती.

विपक्ष ने इस बार जेपीएससी का मामला उठाया है. जिसे लेकर सदन में हंगामा किया जा रहा है. जबकि विधानसभा अध्यक्ष उनसे निरंतर आसन ग्रहण करने की बात कह रहे हैं. वो कह रहे हैं कि जब आपकी बारी आएगी, तो आपको अपनी बात रखने की अनुमति दी जाएगी. लेकिन विपक्ष इसे दरकिनार कर सदन में हंगामा कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जेपीएससी मामले में समाधान नहीं चाहती और जहां तक मामले को लेकर सीबीआई या सीआईडी या विशेष कमिटी से जांच कराने की मांग है, तो सरकार इसपर विचार करेगी. सिर्फ सदन में हेमंत सरकार हाय-हाय करने से काम नहीं चलेगा.

कांग्रेसी विधायकों की सरकार से नाराजगी के संबंध में बात करने पर उन्होंने कहा कि कुछ बातों को सरकार को इशारे में भी समझनी चाहिए.

झारखंड में इन दिनों शीतकालीन विधानसभा सत्र चल रहा है. जो कि 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक संचालित है. इस बीच जेपीएससी विवाद का मामला काफी गहराया हुआ है और पक्ष-विपक्ष का वार-पलटवार जारी है. वहीं 7वीं से 10वीं जेपीएससी मामले के पीटी परीक्षा के परिणाम की विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं. राज्य में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जो कि जेपीएससी परीक्षा परीणामों में उजागर गड़बड़ी को लेकर सदन में आवाज उठा रही है. इसी बीच सत्ता पक्ष बयान के जरिए मामले की जानकारी दे रही है.

रिपोर्ट- मदन

सातवीं जेपीएससी परीक्षा में कम अंक मिलने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img