BJP ने रोहिणी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत, जानें क्या है मामला

पटना: भाजपा ने राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी एवं सारण लोकसभा सीट से राजद की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा की तरफ से चुनाव आयोग को किये गए शिकायत में कहा गया है कि रोहिणी आचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री के ऊपर एवं उनके परिवार के ऊपर आपत्तिजनक टिपण्णी की है जिससे उनका चरित्रहनन और मानहानि हुई है। भाजपा ने अपने शिकायत के साथ चुनाव आयोग को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है जिसमें रोहिणी आचार्य का बयान है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

आपको बता दें कि रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा था कि उनके माता पिता कौन हैंउनके बच्चे हैं या फिर सब पड़ोसी का ही है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में रोहिणी आचार्य ने कहा कि आप लोग तो गोदी मीडिया हैं, आप लोग भाजपा के भेजे सवाल को ही दोहराते रहते हैं। लालू और रोहिणी के पीछे पड़े रहते हैं, उनसे जाकर सवाल कीजिये न।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- कांटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हुए RJD में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिलाई सदस्यता

BJP BJP BJP

BJP

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...