BJP-JDU का राहुल पर निशाना, कहा- जबतक लालू के साथ रहेंगे नहीं होगा कुछ हासिल

पटना : राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने निशाना साधा है। जदूय की तरफ से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल पर हमला किया। मंत्री अशोक ने राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा पर कहा कि वो जो यात्रा कर रहे हैं जबतक लालू प्रसाद यादव के साथ रहेंगे तबतक उनका कुछ नहीं होगा। जब से उनका गठबंधन राजद के साथ हुआ है तब से वहीं स्थिति बनी हुई है।

DIARCH Group 22Scope News

हमारे साथ राहुल थे तो 27 सीट जीते थे, लालू यादव के साथ 20 भी नहीं पार कर पाए – अशोक चौधरी

मंत्री अशोक ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ जब से गठबंधन किया है 30 सीट भी पार नहीं कर पाई। जब हमारे साथ गठबंधन में थे तो 27 सीट प्राप्त हुआ था। क्योंकि सीएम नीतीश कुमार ईमानदार नेता हैं। लालू यादव अपने गठबंधन के लोगों के प्रति ईमानदार नहीं रहते हैं। राहुल गांधी को अगर वोट अधिकार यात्रा करना था तो पहले करना चाहिए, तब कुछ बात बनती।

मीडिया के सवाल पर भड़क गए मंत्री अशोक

मीडिया ने मंत्री अशोक चौधरी से सवाल किया कि विपक्ष के इशारों पर की वोट अधिकार यात्रा से घबराकर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। इस सवाल पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप एजेंडा का सवाल पूछ रहे हैं। हम बहुत पहले से कार्यकर्ता सम्मेलन करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। क्योंकि हमलोग डेमोक्रेटिक लोग हैं और हमारे बीएलओ ने जिन लोगों का वोटर कार्ड से नाम कटा है उनको जुड़वाने में लगे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के यहां छापेमारी पर उन्होंने कहा कि जिनके यहां छापामारी हुई है वह बताएंगे, जिसने छापेमारी किया है वह बताएंगे।

पूरी तरह फ्लॉप है राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा – सैयद शाहनवाज हुसैन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और महागठबंधन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो रही है। शाहनवाज़ हुसैन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल की सभाओं में वहीं लोग नजर आ रहे हैं जो राजद के टिकट धारक हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मखाना देखने के लिए खेत में चले जाने से क्या होगा? भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि महागठबंधन की जमीन बिहार में पूरी तरह खिसक चुकी है। इस बार विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

PM-CM की जोड़ी अजेय – शाहनवाज

सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को अजेय बताते हुए उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी कटिहार में मखाना के खेत में जाएं या पब्लिसिटी स्टंट करें, बिहार की जनता धोखा नहीं खाएगी। मखाना को जीआई टैग और पहचान मोदी ने दी है। मखाना बोर्ड मोदी की देन है। राहुल के खेत में जाने से मखाना किसान खुश नहीं होंगे। उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए। तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन वो खुद जमानत पर हैं। पहले खुद को संभालें। देश की जनता प्रधानमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी को ही बनाएगी। शाहनवाज़ हुसैन ने राहुल पर पुराने आरोप भी दोहराए। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ और राफेल जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन जनता ने वोट से करारा जवाब दिया।

यह भी देखें :

PM 53 बार आ चुके हैं बिहार, राहुल शायद ही आते हों – शाहनवाज हुसैन

उन्होंने नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि पीएम अबतक 53 बार बिहार आ चुके हैं, जबकि राहुल गांधी शायद ही कभी यहां आते हों। तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि भाजपा किसी की कॉपी नहीं करती, बल्कि जनता के मुद्दों पर काम करती है। एमके स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी कानून बनने पर सबसे ज्यादा परेशानी उन्हीं दलों को होती है जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : अररिया में राहुल ने कहा- बिहार में हम नहीं होने देंगे वोट चोरी

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...