हेमलाल मुर्मू के भगवान बजरंगबली पर दिए विवादित बयान पर बीजेपी नेता सूर्य नारायण हांसदा और हिंदू धर्म रक्षा मंच ने जताई आपत्ति

साहेबगंज: भाजपा छोड़कर हाल ही में झामुमो में शामिल हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने हिंदू देवता बजरंगबली को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बजरंगबली को लेकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है।उन्होंने भगवान बजरंगबली की मूर्ति की तुलना आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी के रूप में की है। दरअसल पूर्व मंत्री सह झामुमो के वरिष्ठ नेता हेमलाल मुर्मू द्वारा ये बयान गोड्डा जिले के बोआरीजोर में पार्टी के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया गया।

सनातनियों की आस्था और हृदय पर चोट

हेमलाल मुर्मू के बयानबाजी का बीजेपी नेता सूर्य नारायण हांसदा और हिंदू धर्म रक्षा मंच ने आपत्ति जताई है। वहीं हेमलाल के विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता सूर्या हांसदा ने कहा है कि सनातनी धर्मावलंबी के पूज्य भगवान बजरंगबली के लिए झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू द्वारा दिए गए विवादित बयान से सनातनियों की आस्था और हृदय पर चोट पहुंची है। इसके लिए सूर्या हांसदा ने हेमलाल मुर्मू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हेमलाल मुर्मू पर कार्रवाई की मांग

वहीं सूर्या हांसदा ने यह भी कहा कि यदि हेमलाल मुर्मू पर कार्रवाई नहीं होती है तो बीजेपी आने वाले समय में इस मुद्दे पर जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। वहीं हिंदू धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा है कि हेमलाल मुर्मू द्वारा दिया गया बयान हम सनातनियों के पूज्य भगवान बजरंगबली और हमलोगों का अपमान है। हेमलाल मुर्मू को अपना बयान वापस लेना चाहिए। वहीं सियासी बयानबाजी और विरोध बढ़ता देखकर हेमलाल मुर्मू ने अपने बयान पर सफाई दी है।

भगवान बजरंगबली को जमीन हड़पने वाला पदाधिकारी कहा 

बीजेपी नेता सूर्य नारायण हांसदा ने कहा कि हेमलाल मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। राजमहल अनुमंडल के तालझारी के चपाल क्षेत्र में करीब 300 एकड़ जमीन को रातों-रात रिफ्यूजी को बंदोबस्त कर दिया गया। इस दौरान उस जमीन पर लैंड एक्यूजिसन ऑफिसर को खड़ा कर दिया गया। फिर उन्होंने आगे कहा कि ये पदाधिकारी कौन हैं? आप समझ रहे हैं ना अरे बजरंगबली। वहां बजरंगबली की मूर्ति को खड़ा कर दिया गया है। ये ही हैं लैंड एक्यूजिशन ऑफिसर, जमीन बंदोबस्त पदाधिकारी। उन्होने कहा कि मैंने स्थानीय सीओ को उस स्थल से उस मूर्ति को हटवाने का निर्देश दिया है। इसके बाद वे कहते हैं कि इतने बड़े क्षेत्र में जमीन पर बजरंगबली की मूर्ति लगा कर आदिवासियों की जमीन हड़पने का काम किया जा रहा है।

बजरंगबली की मूर्ति को हटाने को कहा

हेमलाल मुर्मू ने कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उसके लिए मैंने राजमहल एसडीओ और सीओ को साफ शब्दों में कह दिया है कि इस पदाधिकारी यानी बजरंगबली की मूर्ति को हटाइये और अपने कार्यालय में लेकर जाइए वहां जितनी पूजा करनी हो कीजिये। उन्होंने कहा कि दो दिन का समय मांगा गया है। हेमलाल मुर्मू इतने पर नहीं रुके आगे कहा कि अगर मूर्ति को नहीं हटाया गया तो आदिवासियों का हुजूम तीर धनुष लेकर चपाल जाएगा और इतना तीर चलाएगा कि लोग ये नहीं समझ पाएंगे कि तीर आगे से चल रहा है कि पीछे से। उन्होंने कहा कि अब ये लूट का खेल नहीं चलेगा।

 

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...