भाजपा नेताओं ने देवकमल अस्पताल जाकर जाना मॉब लिंचिंग पीड़िता का हाल

Ranchi- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मराण्डी और अर्जुन मुंडा ने राजधानी, रांची का देवकमल अस्पताल में जाकर सिमडेगा के मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी से मुलाकात की.

बता दें कि 13 जनवरी को सिमडेगा का कुड़पानी, डीपाटोली गांव में 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाते हुए अपराधियों द्वारा पीड़िता का आग के हवाले करने की कोशिश की गई थी. पीड़िता का हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता का

रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भाजपा नेताओं ने देवकमल अस्पताल के संचालक डॉ अनंत सिन्हा से पीड़िता का बेहतर इलाज करने का आग्रह किया. साथ ही झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली।.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में लगातार हिंसात्मक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. सिमडेगा सहित पूरे राज्य में जिंदा जलाने की प्रवृति भी बढ़ रही है. लेकिन राज्य सरकार की कान में जूं नही रेंग रही है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरी पार्टी इस घटना की निंदा करती है. पार्टी पीड़िता एवं उनके परिवार को हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि 21वीं सदी में डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण है. समाज में अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं घटती है. ऐसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास को रोकने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहती है.पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि