भाजपा विधायक को सता रहा अपने बेटे के एनकाउंटर का डर, धीरज का कोई सुराग नहीं

दरभंगा : बेटे के एनकाउंटर का डर – बिहार के बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव ने अपने बेटे के नवादा के रजौली से गिरफ्तारी के बाद अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकाला। उन्होंने केवटी मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन पर 40 हजार घुस मांगने का आरोप लागते हुए शंका जताया है कि कही उनके पुत्र को एनकाउंटर ना कर दे।

वहीं भाजपा विधायक ने कहा है कि आठ घंटे बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र किसी प्रकार सुराग नहीं है। वहीं स्थिति की नाजुकता को देखते हुए दरभंगा के पुलिस कप्तान ने केवटी थाना पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है। मिश्री लाल यादव भाजपा के वहीं विधायक है, जिनके बारे में फ्लोर टेस्ट से पहले गायब होने की खबर सुर्खियों में आई थी।

बेटे के एनकाउंटर का डर

वहीं अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकाल कर केवटी मुख्यालय पर पहुंचे भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि मैं गिरफ्तारी की सूचना के बाद रजौली थाना गया था। वहां उनके पुत्र के साथ दुर्बयव्हार किया गया है। उन्ही को कहा है कि इनकाउंटर कर दिया जाएगा। साथ ही अपने पुत्र का बचाव करते हुए कहा कि जो भी गोली मारने की बात वो कह रहे है। वो सब बात गलत है। हमलोग राजनीतिक परिवार के लोग है।

हम मुखिया से लेकर विधायक तक का सफर तय किया है। लोकतंत्र में पूरी आस्था है। उनके पुत्र दो बार से मुखिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है। आज तक जितने भी आरोप उनके ऊपर लगे है। सारे आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को यहां के प्रशासन ने राजनीति में बदल दिया है। उसी का परिणाम है कि दोहन और शोषण हो रहा है।

बेटे के एनकाउंटर का डर

वहीं बीजेपी विधायक ने कहा कि रात के 12 से एक के बीच नवादा के रजौली थाना से पुलिस धीरज यादव को लेकर चली है और आठ घंटे होने को चले है। धीरज को पुलिस कहां रखा हुआ है, उसकी कोई जानकारी नहीं है। केवटी थाना के प्रभारी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। साथ ही धीरज के मोबाइल को भी पुलिस ने सीज कर रखा है। जिसके कारण किसी प्रकार का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि केवटी के धरती पर मैं लगातार संघर्ष करता रहा हूं।

जबतक प्राण है तबतक केवटी की जनता की रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि न्यालय के द्वारा गैर जमानती वारंट आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वो सही है, चुकी बेल टूटा हुआ था। लेकिन 40 हजार रुपया उसको यदि दे देता तो क्या आज वो जेल ले अंदर नहीं रहता। आज इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आज धीरज यादव गिरफ्तार है।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...