Commercial Advertisment

पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, BJP ने जताया शोक

हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन अपूरणीय क्षति- दीपक प्रकाश

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री संघर्षशील नेता हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज रिम्स में चल रहा था. उनका निधन इलाज की दौरान हुई. उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक प्रकट किया.

संघर्षशील नेता थे हेमेंद्र प्रताप देहाती- दीपक प्रकाश

उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमेंद्र प्रताप देहाती एक जुझारू और संघर्षशील नेता थे. गरीब गुरबा के लिए लम्बी लड़ाई लड़ने वाला योद्धा हम सबों को छोड़ कर चले गए. उन्होंने कहा कि देहाती अंतयोदय के संवाहक रहे, उन्होंने अंतिम व्यक्ति के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया. प्रकाश ने देहाती की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य साहस प्रदान करें.

dehati1 22Scope News

लोकप्रिय नेता देहाती का निधन दुखद- बाबूलाल मरांडी

नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती के संघर्ष को राज्य की जनता सदा याद रखेगी. वे अपने जीवन काल में संघर्ष के लिए जाने जाते रहे हैं. वे राज परिवार में जन्म लेकर भी अंत्योदय के लिए संघर्ष किया, गरीब गुरबों की आवाज़ बने. मरांडी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

जरुरतमंदों की सहायता करते थे हेमेंद्र प्रताप देहाती- रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही के पिता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमेंद्र प्रताप शाही के निधन की दुखद सूचना मिली. वे सदैव जरुरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे. ईश्वर पुण्यात्मा को शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें.

इन नेताओं ने जताया शोक

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य शामिल हैं.

रिपोर्ट: मदन सिंह

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...