पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस व सीएम हेमंत ने जताया दुःख

रांची : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन शनिवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में हो गया। 89 वर्ष के कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव सहित दिग्गजों ने शोक प्रकट किया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने जनहित व विकास कार्यों से जनमानस में अपनी अमिट पहचान स्थापित की। ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

झारखंड के वित्त मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।अपने शोक संदेश में डॉ. उरांव ने कहा कि ईश्वर उन्हें असीम शांति दें और परिजनों एवं उनके चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा. राजेश गुप्ता छोटू ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।

नरौरा में गंगा तट पर होगा अंतिम संस्कार

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार नरौरा में गंगा तट पर होगा। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय

Saffrn

Trending News

 Latehar Crime News: रेलवे ट्रैक पर नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश,...

 लातेहार में रेलवे ट्रैक के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी Latehar Crime...

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...

Dhanbad Honeytrap Case: सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर व्यवसायी से लाखों...

 धनबाद के लोयाबाद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला गिरफ्तार, व्यवसायी से 4 लाख की ठगी, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कीDhanbad...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img