रांची : JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताया है. प्रदेश कार्यालय में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, सरना धर्म कोड को लेकर भाजपा ओछी राजनीति कर रही है. झारखंड के हक और अधिकार को लेकर बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद गंभीर नहीं हैं, यही वजह है कि राज्य का जीएसटी बकाया, खनिजों की रॉयल्टी का बकाया और मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में बकाये को लेकर आवाज नहीं उठायी जाती है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरना धर्म कोड को लेकर प्रधानमंत्री से समय मांगा गया लेकिन गृह मंत्री से मिलने की बात कही गई है. लिहाज़ा जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल इस बाबत गृह मंत्री से मुलाकात करेगा. ओबीसी आरक्षण का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्टैंड पर कायम है.
रिपोर्ट : शाहनवाज़


















