Breaking : नितिन नवीन का BJP कार्यालय में भव्य स्वागत, दिलीप, सम्राट, विजय व मंगल ने दी बधाई

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन (45 साल) को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

BJP 11 22Scope News

बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में नितिन नवीन का भव्य स्वागत, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

आपको बता दें कि नितिन नवीन बीजेपी पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार बीजेपी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम सह मंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विधायक नीरज कुमार बबलू सहित पार्टी कई बड़े नेता ने उन्हें बधाई दी। पार्टी दफ्तर में नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई। सभी लोग काफी इस फैसले से काफी खुश हैं।

BJP 1 1 22Scope News

पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है – नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा मेरा मानना ​​है कि जब आप एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हैं तो पार्टी के सीनियर नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं, और मैं उनके साथ काम करता रहूंगा। नितिन नवीन आज रात पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

BJP 2 22Scope News

सम्राट ने नितिन नवीन से मिलकर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

बिहार के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन को नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्तागण को मजबूती प्रदान करेगा।

Samrat 7 22Scope News

विजय सिन्हा ने नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन को चुने जाने पर उनसे मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन नई गति और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। इससे न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में संगठन को मजबूती मिलेगी। आपका समृद्ध संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

Vijay Sinha 4 22Scope News

नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – मंगल पांडे

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।

Mangal Pandey 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन…

अमित झा की रिपोर्ट

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...