Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Kairo : पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Kairo : जिला अंतर्गत कैरो थाना क्षेत्र के खरता पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुल के टूट जाने से क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।Kairo : पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल कैरो प्रखंड को कई गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी सभी प्रभावित हैं। वाहन तो दूर, अब पैदल पार करना भी जोखिम भरा हो गया है।Kairo : ग्रामीणों में भारी...

सतीश शाह : हँसी के जादूगर का अंत, लेकिन उनकी यादें अमर रहेंगी

मुंबई, 25 अक्टूबर 2025: भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न की दुनिया में अपनी अनोखी हास्य-शैली से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम साँस ली। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से किडनी से जुड़ी जटिलताओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत और प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। हास्य कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए सतीश शाह एक जीवित प्रेरणा थे — जिन्होंने कॉमेडी को क्लास में बदल दिया।सतीश शाह का अभिनय...

नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया और मुंगेर के बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी सभा में गरज रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण की प्राप्त की थी। यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था। जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था। जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से छह माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उड़ता रहा था। ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी...

राहुल गांधी के आवास पर भाजपा ने भेजा 1 Kg जलेबी का ऑर्डर, हरियाणा में हार के बाद बना मजाक!

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Desk. हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस आलोचनाओं से घिर गयी है। इस बीच हरियाणा भाजपा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए उनके आवास पर बीकानेरवाला स्टोर से 1 Kg जलेबी का ऑर्डर भेजा है। इसकी जानकारी हरियाणा भाजपा ने खुद सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है। इसमें लिखा है, इसमें लिखा है, ‘भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी जी के लिए उनके घर पर जलेबी भिजवा दी है।’

भाजपा ने राहुल गांधी के आवास पर भेजा जलेबी का ऑर्डर

भाजपा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला स्टोर से 1 किलोग्राम जलेबी का ऑर्डर दिया है, जिसकी कीमत टैक्स सहित लगभग 609 रुपये है। प्राप्तकर्ता का पता 24, अकबर रोड – राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय था। प्राप्तकर्ता के नाम में, हरियाणा बीजेपी ने चुटीले अंदाज में लिखा था, “राहुल गांधी के लिए जलेबी”।

बता दें कि, भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही अटक गई। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 36.49 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस ने 28.08 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें हासिल की थी। इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 39.94 फीसदी हो गया, जबकि कांग्रेस के वोट शेयर में भी 39.09 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

वहीं कांग्रेस की हार पर पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के मूड को दर्शाती है और उनकी सरकार की नीतियों में लोगों के विश्वास को बताती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा तंत्र हरियाणा में जनता को गुमराह कर रहा था। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। दलितों को एहसास हुआ कि कांग्रेस उनसे आरक्षण छीन लेगी और इसे अपने वोट बैंक में बांट देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और उनके शहरी नक्सली सहयोगियों की घृणित साजिशों में नहीं फंसेंगे।

Related Posts

CTET 2025 Notification: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ,132 Cities, 20 Languages

CTET 2025 8 फरवरी को 132 शहरों में आयोजित होगी। पेपर-I और II दोनों होंगे। आवेदन और सूचना बुलेटिन केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से।CTET...

Ambulance में शराब सप्लाई! Delhi Police ने पकड़ा बड़ा Liquor Smuggling...

दिल्ली पुलिस ने एम्बुलेंस के रूप में तैयार मारुति ईको कार से शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को पकड़ा। गुरुग्राम से दिल्ली तक चलता...

Jio Agentic AI Assistant: छोटे दुकानदारों का 24×7 डिजिटल सेल्समैन ,...

• जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा • माइक्रो एंटरप्राइज को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा • सेल्समैन का काम भी करेगा जियो एजंटिक एआईJio Agentic...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel