अररिया में लालू परिवार पर हमलावर रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष, कहा ‘भ्रष्टाचार, लूट और गुंडागर्दी से…’

लालू जी ने 15 साल की सरकार में क्या किया, बिहार की जनता जानती है। भ्रष्टाचार और लूट, गुंडागर्दी से बिहार नहीं चलेगी : सम्राट चौधरी

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अररिया में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू जी ने 15 साल की सरकार में क्या किया, बिहार की जनता जानती है। अररिया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह जी के नामांकन के बाद संकल्प सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू प्रसाद के परिवार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बिहार को लूटना ही उनके परिवार का काम रह गया है। सुंदर भारत और विकसित बिहार बनाना है तब आपकी ताकत की जरूरत है। प्रधानमंत्री कहते है कि विकसित भारत सुंदर भारत, समृद्ध भारत तब ही बन सकता है जब हम आपके आशीर्वाद मिले और आपके वोट से जीत कर जाएं।

BJP
अररिया में लालू परिवार पर हमलावर रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार, लूट और गुंडागर्दी नहीं चलेगी
उन्होंने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार पर वार हो रहा है तो लोग तिलमिला जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री साफ कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। इस दौरान सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि एनडीए को दिया गया वोट नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

इस दौरान लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई अन्य नेता ने संकल्प सभा को संबोधित किया।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- PATNA में भव्य होगी रामनवमी की झांकी, बाहर से बुलाये गये हैं कलाकार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP
BJP
BJP

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...