लैटरल एंट्री से पिछड़ों की हकमारी कर रही भाजपा

Patna-लैटरल एंट्री- जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा का दलित पिछड़ा विरोधी चेहरा को सामने लाने के लिए किसी विशेष प्रयास की जरुरत नहीं है, वह सिर्फ इतना ही बता दे कि बगैर UPSC का Exam पास किये हुए कैबिनेट सेक्रेटरी लेवल पर अधिकारियों की बहाली क्यों की जा रही है, इन बैक डोर अधिकारियों के अधीन वर्षों से नौकरी कर रहे UPSC पास दलित पिछड़ों को काम करना पड़ रहा है. इससे उनका प्रोमोशन प्रभावित हो रहा है.

लैटरल एंट्री पर भाजपा को घेरने में जुटी जदयू

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार ने इस बार 40 लोगों बैक डोर तरीके से कैबिनेट सेक्रेटरी लेवल पर बहाली की है, इन्हे कोई परीक्षा पास नहीं करनी पड़ी है, लेकिन ये अचानक से वर्षों से काम करे रहे अधिकारियों से सिनियर बन बैठे, जबकि इनमें कोई भी दलित पिछड़ा नहीं है, 40 के 40 सामान्य वर्ग से बहाली कर दी गयी है, यह है भाजपा का दलित पिछड़ा विरोधी चेहरा की सच्चाई.

पिछड़ों की बात कर दलित पिछड़ों का आरक्षण खाती है भाजपा

जबकि भाजपा यहां अति पिछड़ों की वकालत करती है, उनके आरक्षण की बात करती है, जब बैक डोर तरीकों से अधिकारियों की बहाली की जाती है, तब किसी भी पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित को उसका अधिकार नहीं दिया जाता. पहले लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर गरीब गुरबे के लड़के भी अधिकारी बनते थें, अब तो एक साजिश कर उनको रोका जा रहा है, बैक डोर से तरीके से मनमाफिक अधिकारियों की बहाली की जा रही है. और इसमें आरक्षण की प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई जा रही है.

प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस भी दलित पिछड़ों के साथ धोखा

इस तरह प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की बहाली का करने का फैसला यूजीसी ने लिया है.

यहां भी आरक्षण की धज्जियां उड़ाई जायेगी.

इसके लिए कोई शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण नहीं किया गया है.

प्रोफेसर की बहाली में कमेटी के रिकमेंडेशन पर होगी,

इसमें कोई आरक्षण प्रक्रिया नहीं होगी.

यह है भाजपा का दलित पिछड़ा विरोधी चेहरा,

भाजपा में ताकत है तो इस प्रकार की बहाली का आधार बतायें,

वह इस बात का जवाब दे कि वह किस आधार पर दलित पिछड़ों की नौकरियां खा रही है

उनके हकों की हकमारी कर रही है.

पिछड़ों की हकमारी के खिलाफ सद्भाव बचाओ, देश बचाओ यात्रा

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम भाजपा के इसी दलित विरोधी चेहरे को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं,

भाजपा की कोशिश जनता में भ्रम और तनाव पैदा करना है.

इसी लिए जदयू सद्भाव बचाओ, देश बचाओ यात्रा निकाल रही है

. इसकी शुरुआत बक्सर से की जायेगी.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...