जेएमएम द्वारा खेलगांव को हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाने के खिलाफ भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रांची. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचकर जेएमएम द्वारा खेलगांव को हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाने के खिलाफ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, प्रकाश झा और अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा शामिल थे।

खेलगांव को हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाने के खिलाफ ज्ञापन

मामले को लेकर सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि झामुमो द्वारा जो खेलगांव को हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाया गया है। वह किसके आदेश पर बना है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अभी तक कितनी बार हेलीकॉप्टर उड़ा और क्या-क्या हेलीकॉप्टर से गया? उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से भारी मात्रा में चुनाव में पैसा का भी आवागमन की संभावना है। झामुमो कितना पैसा पार्किंग का दे रही है। किसको दे रही है ये सब जांच का विषय है।

उन्होंने कहा कि खेलगांव में हेलीकॉप्टर पार्किंग रखने से झामुमो नेता बिना जांच चेक के सीधा उड़ान भर रहे है। वहां कोई सीआईएसएफ की प्रतिनियुक्ति नहीं है, जो जाने-वाले व्यक्ति की जांच करे। पूरे प्रकरण में कौन-कौन पदाधिकारी इसमें शामिल हैं ये भी पता लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...