Advertisment

जमशेदपुर में बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, नहीं जा पाए दुमका

जमशेदपुर. बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की जमशेदपुर में आपात लैंडिंग हुई। वे गुरुवार को खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के साथ ही अचानक मौसम खराब हो गया।

बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद बाबूलाल को सुरक्षित तरीके से सोनारी एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं बाबूलाल के सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने की खबर मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग भाजपा जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के अन्य वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बाबूलाल का स्वागत किया गया।

इस दौरान सभी ने उनका कुशल क्षेम जानकर राहत की सांस ली। वहीं बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पर चर्चा की। वहीं गुरुवार शाम तक हो रही बारिश और कम रोशनी की वजह से उनका हेलीकॉप्टर दुमका के लिए उड़ान नहीं भर सका। बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही करेंगे। मौसम साफ रहने पर शुक्रवार सुबह वे हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...