विधानसभा चुनाव: संकल्प पत्र को लेकर भाजपा सभी जिलों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए कौन कहा करेंगे

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसका नाम संकल्प पत्र है। अब इस संकल्प पत्र को लेकर बीजेपी प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

यहां पर ये करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

गिरिडीह में प्रदेश अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बोकारो के चंदनकियारी में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर में पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा, सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, देवघर में सांसद निशिकांत दुबे, पलामू में सांसद वीडी राम, हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल, धनबाद में सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और अग्निमित्र पाल, गुमला में केदार कश्यप और विमला प्रधान और लोहरदगा में मनीर उरांव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

वहीं सिमडेगा में विनय लाल और सुदर्शन भगत, खूंटी में नीलकंठ सिंह मुंडा और चंद्रशेखर गुप्‍ता, लातेहार में प्रतुल शाहदेव, गढ़वा में विकास प्रीतम, रामगढ़ में ओपी चौधरी, चतरा में टोखन साहू, कोडरमा में नीरा यादव, दुमका में सुनील सोरेन, जामताड़ा में वीरेंद्र मंडल और सत्यानंद झा बाटुल, साहिबगंज में अनंत ओझा, गोड्डा में अमित मंडल और शेष जिलों में भी प्रमुख नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की जाएगी।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...