राज्य में चल रही है लूट और झूठ की सरकार-बाबूलाल मरांडी

Ranchi- हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि यह “लूट और खसोट के 2 वर्ष” है.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म और कानून की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार पुलिस को टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही है. सरकार तुष्टिकरण में लगी है. अब तक नमाज कक्ष पर सरकार ने रिपोर्ट पेश नहीं किया. तुष्टिकरण का आलम यह है कि सरकार अनुसुचित जाति और जनजाति छात्रों को साइकिल वितरण करने पर जाति प्रमाण पत्र की मांग करती है जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से सिर्फ स्वघोषित प्रमाण पत्र की मांग की जाती है.  राज्य में कानून की व्यवस्था की स्थिति लगातार चरमरा रही है, लेकिन राज्य की पुलिस कानून व्यवस्था में सुधार नहीं कर वसूली में संलग्न है. इस दो वर्ष में अब तक तीन हजार से उपर हत्या हुई है, तीन हजार एक सौ चौवन बलात्कार की घटना हुई. एक बार  फिर से नक्सलियों की ताकत में इजाफा हो रहा है. राजधानी रांची में व्यापारियों को धमकी दी जा रही है,  लेकिन व्यापारी पुलिस को सूचना भी देना नहीं चाह रहे हैं.

काम का आलम तो यह है कि  विकास मद की 34 % फीसद  राशि ही अब तक खर्च हो पाई है. ग्रामीण विकास में 11फीसद राशि खर्च की गई. पेय  जल और स्वच्छता विभाग में  केंद्र की ओर से दी गई  कुल राशि का महज 24 फीसद राशि ही खर्च किया जा सका.  स्वास्थ्य के क्षेत्र में  खर्च 26 फीसद है. अब तक राज्य  में मात्र 17 हजार टन धान की खरीद हुई है. जबकि टारगेट 8 लाख टन का है. किसान धान बिचौलिए को बेच रहे है,  क्योंकि राज्य सरकार के पास किसानों से धान की खरीद के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं है.

जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हसीन सपने दिखा कर यह सरकार सत्ता पर काबिज हुई है. लेकिन सभी सपने अधूरे रह गए. राज्य के विकास के लिए कोई ठोस प्रस्ताव केन्द्र को नहीं भेजा गया. ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत दयनीय है. इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन की जांच की सुविधा नहीं होने पर भी सरकार को घेरा गया.

दीपक प्रकाश ने सरकार पर आरोप लगाया कि जब जनता की आवाज बन कर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरते है तब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है. अब तक 336 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. सरकार ने सभी रिक्तियों को भरने का वायदा किया था. लेकिन कथनी और करनी में अन्तर साफ दिख रहा है.

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img