Commercial Advertisment

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी का मार्च

RANCHI: हेमंत सोरेन सरकार पर कई आरोप

लगाते हुए बीजेपी ने आज से आक्रोश मार्च शुरु किया.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में

आज रांची में आक्रोश मार्च की शुरुआत की गई.

यह आक्रोश मार्च तक राज्य के सभी जिलों

में 25 नवंबर तक निकाली जाएगी.
इस मार्च में शामिल होने बीजेपी के कई वरीय नेता शामिल हुए.

लूट की छूट देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे


प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस मौके पर हेमंत सोरेन

सरकार पर कई आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि शून्यता और लूट की छूट देने वाली सरकार,

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार से

जनता निजात पाना चाहती है. कहा कि

अब राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो चुकी है.

इसके खिलाफ जनता की आवाज बनकर 24 जिलों में

बीजेपी उलगुलान की तरह प्रदर्शन करेगा.

अब तक 263 प्रखंडों में बीजेपी का हेमंत हटाओ,

झारखंड बचाओ कार्यक्रम हुआ. अब आनेवाले समय में कार्यकर्ता और आम जनता रांची में जुटकर जनसंघर्ष का आह्वान करेंगे.

‘हेमंत सोरेन सरकार जागे नहीं तो उखाड़ फेंकेंगे’

bjp virodh 1 22Scope News
विरोध करते BJP कार्यकर्ता


इधर रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड की बदहाल स्थिति को बीजेपी मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हत्या, बलात्कार और लूट की घटना बढ़ी है.

भ्रष्टाचार बढ़ा है। रांची में 12-12 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है. इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द जाग जाये नहीं तो राज्य से हेमंत सरकार को उखाड़ फेकेंगे.


वहीं प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में सरकार को आदिवासियत से कोई मतलब नहीं, यहा ं आदिवासियत का मतलब बाई द सोरेन, ऑफ द सोरेन और फॉर द सोरेन है. उन्होंने कहा कि सरकार को उखाड़ फेंकने तक बीजेपी का आंदालन जारी रहेगा.
वहीं संजय सेठ ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारख्ंाड में रुल ऑफ लॉ खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त होंगे तो देश की जांच एजेंसी चुप नहीं बैठेगी.

हेमंत सोरेन सरकार को चारों तरफ से घेरने कर तैयारी करते हुए बीजेपी आज से सड़कों पर प्रदर्शन करेगी.

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...