अजगर को कंबल और चिंपांजी को च्यवनप्राश, चिड़ियाघर में सर्दी को मात देने की तैयारी

पटना : प्रदेश में सर्दी ने दस्तक देते ही चिड़ियाघरों में भी वन्यजीवों को ठंड से बचाने की खास तैयारी शुरू कर दी गई है। राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान में देश-विदेश से लाए गए जानवरों की सुरक्षा के लिए उनके शेल्टरों में नाइट हाउस और हीटर लगाए गए हैं। हाथी, जिराफ, भालू, अजगर और विभिन्न पक्षियों के घोंसलों में सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए हीटिंग बल्ब भी लगाए जा रहे हैं।

नाइट हाउस के हर सेल में लकड़ी के प्लेटफॉर्म लगाए गए हैं – निदेशक हेमंत पाटिल

पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल के अनुसार, नाइट हाउस के हर सेल में लकड़ी के प्लेटफॉर्म लगाए गए हैं ताकि जानवरों को जमीन की ठंड न लगे। इसके अलावा तापमान नियंत्रित रखने के लिए ऑयल हीटर चालू कर दिए गए हैं, जिससे पूरे परिसर में गर्मी का उचित स्तर बना रहे।

जानवरों की ‘विंटर केयर’ : पटना जू में कंबल, हीटिंग और स्पेशल डाइट की व्यवस्था

पटना जू में प्राइमेट्स प्रजाति जैसे बंदर, लंगूर, चिंपांजी, हूलॉक गिब्बन और लॉयन-टेल मकाक के लिए ठंड से बचाव हेतु कंबलों की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं सरीसृप प्रजाति के जानवरों, जिनमें अजगर, कोबरा, वाइपर और धामीन शामिल हैं, के सेल में फर्श पर कंबल बिछाए गए हैं और तापमान नियंत्रित रखने के लिए हीटिंग बल्ब लगाए गए हैं।

Python and Chimpanzee 1 1 22Scope News

शाकाहारी वन्यजीवों के इंक्लोजर में गर्माहट बनाए रखने के लिए पुआल का मोटा बेड तैयार किया गया है

शाकाहारी वन्यजीवों के इंक्लोजर में गर्माहट बनाए रखने के लिए पुआल का मोटा बेड तैयार किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी दिशाओं से आने वाली शीतलहर से बचाव के लिए फूस, घास और बांस की चचरी से घेराव भी किया गया है। सर्दी से अधिक प्रभावित होने वाले हाथियों की नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश की जा रही है और उनके आहार में गन्ना, सोयाबीन, मौसमी फल और उबला हुआ धान शामिल कर पोषण बढ़ाया गया है।

पटना जू में संवेदनशील वन्यजीवों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैल्शियम और मल्टीविटामिन की नियमित खुराक दी जा रही है

पटना जू में संवेदनशील वन्यजीवों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैल्शियम और मल्टीविटामिन की नियमित खुराक दी जा रही है। निदेशक हेमंत पाटिल के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी मांसाहारी प्रजातियों के आहार में बढ़ोतरी की गई है। चिंपाजी को च्यवनप्राश, शहद, गुड़ की खीर, आंवला का मुरब्बा और मौसमी फल दिए जा रहे हैं, वहीं भालुओं को शहद, अंडा, गन्ना, गुड़ की खीर और विभिन्न मौसमी फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पक्षियों के इंक्लोज़र को भी शीतलहर से सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक शीट्स और एगरोनेट से ढका गया है, ताकि पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन बरकरार रहे। सभी वन्यजीवों की स्थिति पर 24 घंटे सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी तरह की स्वास्थ्य आपात स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Python and Chimpanzee 2 22Scope News

यह भी पढ़े : तेल मिल से कमाई का नया रास्ता, कृषि विभाग ने बताया फॉर्मूला

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...

Patna Packaged Drinking Water Raid: पटना में बिना लाइसेंस पैक हो...

Patna Packaged Drinking Water Raid: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति के पैकेज्ड पेयजल का कारोबार करने...