होटल के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, मचा हड़कंप

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना के एक होटल के कमरे में खून से लथपथ शव को देख हड़कंप मच गया है। मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन के समीप स्थित होटल मीनाक्षी का है। जिसके तीसरे तल के कमरा संख्या-303 में एक युवती का खून से सना शव देख होटल संचालक और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। होटल कर्मियों ने आनन-फानन में कोतवाली थाना को घटना की पूरी जानकारी दी है। जिसके बाद घटनास्थल पर कोतवाली डीएसपी कृष्ण कुमार मुरारी, कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

दरअसल, बताया जा रहा है कि जहानाबाद निवासी गजेंद्र गुरुवार को होटल में एक कमरा बुक कर आया था। जिससे मिलने शुक्रवार को शोभा नामक युवती पहुंची थी। बताया जा रहा है कि युवती को सर में गोली मरने की बात बतलाई जा रही है। फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। वहीं युवक द्वारा दिया गया होटल में कार्ड की जांच भी की जा रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मौसम, Palamu...

 झारखंड में 7 से 9 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पलामू समेत कुछ जिलों में तेज हवा और...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...