भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का खूनी संग्राम, अधीक्षक कार्यालय के सामने चली लाठियां

भागलपुर : भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और अस्पताल परिसर रणक्षेत्र बन गया। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।

निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी वेतन वृद्धि, अवकाश और अन्य मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे

बताया जा रहा है कि निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी वेतन वृद्धि, अवकाश और अन्य मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे। इसी दौरान बांका से पहुंचे उसी कंपनी के कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

Bha Hospital 2 22Scope News

दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ बवाल

आपको बता दें कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ बवाल अस्पताल परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। मारपीट में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जबकि अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के वीडियो में सुरक्षाकर्मी एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। जिस अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन गार्डों पर है। वहीं इनका यह हिंसक रूप कई सवाल खड़े कर रहा है।

Bha Hospital 3 22Scope News

अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर एचपी दुबे से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई लेकिन वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए

वहीं पूरे मामले पर अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर एचपी दुबे से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई लेकिन वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। फिलहाल घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल है। मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है। मायागंज अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई इस हिंसक झड़प ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Bha Hospital 4 22Scope News

Bha Hospital 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बांस काटने को लेकर जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लोगों ने बरसायीं लाठी डंडे

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...