बांस काटने को लेकर जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लोगों ने बरसायीं लाठी डंडे

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर लोगों ने लाठी डंडा चलाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये मारपीट गोतीया पट्टीदार के बीच हुआ है। मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में नाबालिक बच्चों को भी चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।

जन्मेजय कुमार और देव कुमार प्रसाद के परिवार के बीच यह मारपीट हुई है

आपको बता दें कि जन्मेजय कुमार और देव कुमार प्रसाद के परिवार के बीच यह मारपीट हुई है। जिसमें तीन महिला और दो बच्चों को भी चोट आई है। इस मारपीट में सात से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इस संबंध में एक पक्ष की ओर से 15 लोगों और दूसरे पक्ष से पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामले में एक पक्ष से चार लोगों व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

Sasaram Marpeet 1 22Scope News

यह भी पढ़े : रात के अंधेरे में जानलेवा हमला, एक की मौत, 3 जख्मी

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...