फुल एक्शन में नीतीश कुमार, 21 जून को बुलायी बड़ी बैठक

पटना : नीतीश कुमार ने इसी साल अप्रैल के महीने में मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था। अब कुर्सी छोड़ने के बाद 21 जून को पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है। पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। खुला अधिवेशन होगा। बता दें कि पिछले दो दिनों से नीतीश कुमार काफी एक्शन मोड में दिखायी दे रहे हैं। कल यानी 31 मई को पार्टी के अलग-अलग वरिष्ठ नेताओं के आवास का दौरा कर उन्हें अपने आवास पर आने को कहा था। आज यानी एक जून भी उनका सिलसिला जारी है।

21 जून को पटना स्थित JDU प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक होनी है

आपको बता दें कि पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक होनी है। जानकारी के अनुसार, 21 जून को जदयू की अलग-अलग संगठनात्मक स्तरों की बैठकें होंगी। बताया जाता है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार के हुए निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगेगी। साथ ही बैठक में संगठन और भावी रणनीति पर चर्चा होगी।

Nitish Sanjay 1 22Scope News

21 जून को निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक होगी

बताया जा रहा है कि 21 जून को निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक होगी। निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं बिहार की नव-निर्वाचित राज्य परिषद की बैठक 11:45 बजे से होगी। नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक तीन बजे से चार बजे तक होगी और खुला अधिवेशन चार बजे से पांच बजे तक होगा। जदयू के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सात निश्चय-3 के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने, विकसित बिहार के निर्माण व आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।

पटना में 21 जून को JDU की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन – राजीव रंजन प्रसाद

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 21 जून 2026 को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों, राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में होने वाली यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajiv Ranjan Prasad 22Scope News

पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और विकास की राजनीति का आधार होता है – राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और विकास की राजनीति का आधार होता है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास की जो मजबूत नींव रखी है, उसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Rajiv Ranjan Prasad 1 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU कार्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, MLC चुनाव को लेकर करेंगे मंथन

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...