विजय सिन्हा ने की आज से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज यानी एक जून 2026 से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत कर दी है। ये पूरा महीना यानी 30 जून तक चलेगा। अभियान को उन्होंने एक सरकारी प्रोग्राम की जगह बड़ा सामाजिक-आर्थिक जन आंदोलन बताया है। इसका सीधा मकसद मौसम की मार झेल रहे किसानों को समय पर सही सलाह देना है। कृषि वैज्ञानिक खुद खेतों पर जाकर कम पानी वाली फसलें, फसल बदलने के तरीके और जोखिम से बचने के उपाय बताएंगे।

मिट्टी जांच पर जोर है ताकि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के हिसाब से ही किसान उर्वरक डालें – कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि साथ ही मिट्टी जांच पर जोर है ताकि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के हिसाब से ही किसान उर्वरक डालें। इससे खाद कम लगेगी, लागत घटेगी और उपज बेहतर होगी। पंचायत स्तर पर भागीदारी पक्की करने के लिए सांसद, विधायक और मुखिया सबको गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान केसीसी और पीएम किसान सम्मान निधि से छूटे किसानों को भी वहीं जोड़ा जाएगा। दलहन-तिलहन मिशन समेत कृषि यंत्रों की योजना का लाभ सीधे गांव में मिलेगा।

Mantri Vijay Sinha 2 1 22Scope News

Mantri Vijay Sinha 1 22Scope News

Mantri Vijay Sinha 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, बोले- 30 नवंबर तक तैयार होगा विक्रमशिला सेतु

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...