अवैध कोयला खनन को लेकर खूनी संघर्ष, आगजनी के साथ बमबाजी

हिंसक झड़प में चली कई राउंड गोलियां

बाघमारा (धनबाद) : कोयलांचल में कोयला चोरों के हौसले काफी बुलंद है.

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद जिले के कुछ इलाकों में कोयले का अवैध खनन जारी है.

कोयले की काली कमाई को लेकर आज जिले के मधुबन इलाके में

कोयला चोरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हुई.

dhanbad1 22Scope News

गिरोह के गुर्गों ने ग्रामीणों पर हथियार से किया हमला

बताया जाता है कि मधुबन थाना के नारायणधोड़ा इलाके में कोयले का अवैध कारोबार चल रहा था.

स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो तस्करी कर रहे गिरोह के गुर्गों ने ग्रामीणों पर हथियार से हमला बोल दिया. दोनों तरफ से हुए हिंसक झड़प में कई राउंड गोलियां चली और बम भी फेंके गए. कोयला तस्करों के हमले में कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें भी आई.

कई दुकानों को किया आग के हवाले

ग्रामीणों के विरोध की वजह से कोयला चोरी में जुटे गिरोह के गुर्गों ने वहां न सिर्फ गोलीबारी और बमबारी की बल्कि कई दुकानों को आग के हवाले भी कर दिया. सड़क से गुजर रही गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ हुई और ग्रामीणों के अलावे राहगीरों की भी पिटाई की गई.

अवैध कोयला खनन: तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना, कतरास थाना, बरोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला. पुलिस को देखते ही कोयला चोर मौके से भाग निकले. फिलहाल सभी घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में किया जा रहा है. पुलिस इस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले में पुलिस फिलहाल मीडिया से बात करने से परहेज कर रही है.

रिपोर्ट: सूरज मांझी/ राजकुमार जायसवाल

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...