Bokaro : खंडहर नुमा भवन से अज्ञात महिला मिला शव, जांच में जुटी एफएसएल की टीम, कई सामान जब्त…

Bokaro : बोकारो में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लेकर रांची से पहुंची एफएसएल की टीम और फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट के जरिए हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है। बोकारो पुलिस अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचने का वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है।

चबहबह min 22Scope News

बताते चलें कि कल बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के पास खंडहर नुमा भवन से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। महिला की गला घोटकर हत्या की आशंका के बाद बोकारो के हेड क्वार्टर डीएसपी दलबल के साथ पहुंचे थे और घटनास्थल को सील कर दिया गया था।

बहगब6ू min 22Scope News

Bokaro : जल्द किया जाएगा मामले का खुलासा

इसके बाद कल से लेकर आज तक वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले के अनुसंधान किया जा रहा है। जहां आज भी मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे मामले की जांच की जा रही है। रांची से पहुंची एफएसएल की टीम के द्वारा जांच कर ली गई है और फिंगर एक्सपर्ट के द्वारा भी जांच किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर से महिला की ओढ़नी सहित कई सामान जब्त किया है।

Bokaro : महिला की ओढ़नी सहित कई सामान जब्त
Bokaro : महिला की ओढ़नी सहित कई सामान जब्त

इस दौरान फिंगरप्रिंट के एक्सपर्ट के अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती का पहले दुष्कर्म किया गया है उसके बाद हत्या कर दी गई है। हालांकि फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...