Bokaro : बैंक ऑफ इंडिया ने 119 वां स्थापना दिवस मनाया, स्कूली बच्चों के बीच बैग और पौधरोपण का किया वितरण…

Bokaro : बैंक ऑफ इंडिया के 119 वां स्थापना दिवस पर शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ब्रांच चंदनकियारी में स्कूली बच्चों के बीच बैग, कॉपी कलम का वितरण कर व वृक्षारोपण कर मनाया गया.शाखा के वरीय प्रबन्धक प्रदीप कुमार के अगुवाई में यहां एक दर्जन के करीब फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही रोपे गए पौधे को बांस की लड़की से बेरिकेट किया गया, ताकि जानवरों से बचाव हो सके।

स्थापना दिवस पर शाखा को सजाया गया था। सुबह बैंक में आने वाले सभी ग्राहकों को टॉफी से मुंह मीठा कराया जा रहा था.वरीय शाखा प्रबन्धक प्रदीप कुमार ने कहा कि यह शाखा 119 वर्ष पुरानी है। हम 119 वर्षों से ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो सीधे शाखा प्रबंधक से सम्पर्क करें। उन्होंने आगे कहा कि, पेड़ मानव जीवन का अहम हिस्सा है।

Bokaro : पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने की अपील की

पर्यावरण को शुद्ध बनाने से लेकर जल विज्ञान चक्र तक को पेड़ नियंत्रित करता है। पेड़ पीने के पानी को बेहतर बनाता है। मिट्टी के कटाव को कम करता है, मनुष्य के साथ जानवरो के लिए भी पेड़ बड़ी मायने रखता है, पेड़ पर जानवरो का घर होता है, कई पक्षी पेड़ पर ही बसेरा करती है, पेड़ो से हमे दवाइ भी मिल जाती है।

शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने सभी से पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने की अपील की है। इस दौरान उप आंचलिक प्रबंधक निकुंज जैन की मौजूदगी से स्कूली बच्चों के बीच बैग, कॉपी कलम व टॉफी का वितरण किए। मौके पर डीजेडएम निकुंज जैन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रकाश डाले वहीं उन्होंने कर्मचारीयों से ग्राहकों की मित्रवत संबध, पासबुक प्रिंटिंग, छात्रवृत्ति वितरण, केवाईसी फॉर्म के निष्पादित में तेजियता समेत अन्य जानकारियां ली।

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...